HomeEducation Newsस्पोर्ट्स डे पर पृथ्वी को मिला बेस्ट हाउस का ख़िताब

स्पोर्ट्स डे पर पृथ्वी को मिला बेस्ट हाउस का ख़िताब

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। ट्रांसलेम एकेडमी इंटरनेशनल के स्पोर्ट्स डे में छात्रों ने खेलकूद में अपना जलवा दिखाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मार्चपास्ट रहा। इस अवसर पर पृथ्वी ने बेस्ट हाउस का ख़िताब जीता।

गुरुवार को स्कूल प्रांगण में स्पोर्ट्स डे का शुभारंभ अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के कोच अम्बरीश आधाना ने किया। सबसे पहले अम्बरीश आधाना तथा स्कूल के प्रधानाचार्य अनुराग दास ने मार्च पास्ट का निरीक्षण किया तथा मशाल जलाकर खेल दिवस की शुरुआत करने की अनुमति दी। इसके बाद स्वागत नृत्य ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का सिलसिला बढ़ाते हुए कई प्रकार की दौड़ हुई।

जिसमें 200 मीटर की रिले रेस में पृथ्वी 100 मीटर की रेस में पृथ्वी तथा टग ऑफ़ वार में अग्नि हाउस प्रथम रहे। इस अवसर पर अभिभावकों के लिए म्यूजिकल चेयर का भी आयोजन किया गया। जिसका उन्होंने भरपूर आनंद लिया। इसके अलावा पीटी तथा साड़ी ड्रिल भी शानदार रही। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य अनुराग दास ने कहा कि छात्रों का सर्वांगीण विकास ही उनका उद्देश्य है। खेल दिवस पर सीनियर विंग कॉर्डिनेटर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में पीटीआई गौरव चौधरी, अमित चौधरी, कपिल आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts