HomeHealth newsमेरठ मेडिकल में मरीज की किडनी से निकाली गई दो सुइयां

मेरठ मेडिकल में मरीज की किडनी से निकाली गई दो सुइयां

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेडिकल कॉलेज में एक मरीज राजू उम्र 35 वर्ष निवासी छपार, मुजफ़्फरनगर ने दो सिलाई की सुइयां निगल लीं थी। मरीज को उसके परिजन मेडिकल कॉलेज की सर्जिकल इमरजेंसी में पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत लेकर आये।

इससे पहले मरीज को को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज से ऋषिकेश और फिर वहां से मेडिकल कॉलेज मेरठ हेतु रेफर किया गया था। उक्त मरीज डॉ. शोएब खान के अधीन मेडिकल कॉलेज मेरठ के आपातकालीन विभाग में सर्जरी विभाग मे भर्ती किया गया। रोगी का प्राथमिक प्रबंधन किया गया एवं उनको सीटी स्कैन आदि जांच की सलाह दी गई।

 

 

जांच के उपरांत मेसेंटरी की जड़ और दाहिने किडनी कोर्टेक्स में दो सिलाई की सुइयां दिखीं। मरीज को को डॉ. धीरज राज,आचार्य, सर्जरी विभाग के मार्गदर्शन में सर्जिकल टीम जिसमें डॉ. शोएब खान, डॉ. रवि बनोत, डॉ. शुभम गुप्ता, डॉ. मुदाबिर, डॉ. आमिर शामिल रहे के द्वारा सर्जरी के लिए पोस्ट किया गया।

सावधानीपूर्वक जटिल सर्जरी के पश्चात, सफलतापूर्वक दाहिने किडनी से लगभग 4 सेंटीमीटर और मेसेंटरी की जड़ से 9 सेंटीमीटर आकार की दो सुइयां निकाली गईं। सर्जरी के बाद, मरीज पूर्ण रूप से ठीक हो गया है। जिसके बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया है। मरीज व उनके तीमारदारो मेडिकल कॉलेज के सभी चिकित्सकों को धन्यवाद दिया।

मेडिकल कॉलेज मेरठ के प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने इस जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक किये जाने हेतु डॉ धीरज राज व उनकी टीम को बधाई दी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts