Homeउत्तर प्रदेशMeerutमवाना में एक सप्ताह में 400 बंदर पकड़े, लोगों को मिल रही...

मवाना में एक सप्ताह में 400 बंदर पकड़े, लोगों को मिल रही राहत

-

– नगर पालिका का अभियान लगातार जारी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना नगर में बंदरों की बढ़ती समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद का अभियान जारी है। पिछले एक सप्ताह में लगभग 400 बंदरों को पकड़ा जा चुका है।

 

 

इस अभियान के लिए मथुरा से एक विशेषज्ञ टीम बुलाई गई है। यह टीम आधुनिक उपकरणों और सुरक्षित तरीकों का उपयोग कर बंदरों को पकड़ रही है। अभियान नगर के विभिन्न मोहल्लों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और आवासीय क्षेत्रों में चलाया जा रहा है।

आज पवन धाम क्षेत्र समेत नगर पालिका के कई हिस्सों में अभियान जारी रहा। सुबह से ही टीम ने निर्धारित स्थानों पर कार्रवाई शुरू कर दी। नगरवासियों के अनुसार, बंदरों के कारण छतों पर रखे कपड़े, खाने-पीने का सामान और अन्य घरेलू वस्तुएं अक्सर खराब हो जाती थीं। कई बार लोगों के घायल होने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए बंदरों को नियमानुसार सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है, ताकि नगर में यह समस्या दोबारा न उत्पन्न हो। अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक बंदरों की समस्या पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो जाती।

नगरवासियों ने नगर पालिका की इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि लंबे समय बाद इस समस्या पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। लोगों को उम्मीद है कि इस अभियान से मवाना नगर को बंदरों के आतंक से स्थायी राहत मिलेगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts