spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: सनातन मंदिर दरगाह की दीवार तोड़ने पर जताया रोष

Meerut: सनातन मंदिर दरगाह की दीवार तोड़ने पर जताया रोष

-

– हर श्रीनाथजी सेवा समिति द्वारा लालकुर्ती में किया बैठक का आयोजन, कार्रवाई की उठाई मांग।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लालकुर्ती स्थित हर श्री नाथ जी सेवा समिति के तत्वाधान में सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नई दिल्ली में आदि गुरू गोरखनाथ के शिष्य बाबा पीआर रतननाथ महाराज द्वारा स्थापित सनातन मंदिर दरगाह की तीवार तोड़े जाने पर आक्रोश जताते हुए दीवार तोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई।

 

 

इस दौरान समिति के सदस्यों ने बताया कि सनातन मंदिर दरगाह में हिंदू रीति-रिवाजो के अनुसार सदियों से पूजा-अर्चना और सेवा परंपरा चल रही है। धार्मिक गतिविधियों और सेवा कार्य-मंदिर दरगाह में प्रतिदिन प्रात: आरती, राम नाम के अखंड जाप व सत्संग, तथा सांय कालीन आरती होती है।

उन्होंने बताया कि, देशभर से हजारों सेवक परिवार प्रतिदिन दर्शन के लिए पहुंचते है। स्थान पर निरंतर लंगर, प्रसाद, सेवा, गरीब, असहाय, दिव्यांग एवं कुष्ठ पीड़ितों के लिए सहयोग हेतु काम होता है। लेकिन 29 नवम्बर शनिवार को डीडीए एवं एमसीडी के अधिकारी भारी पुलिस बल व स्थानीय एसडीएम के साथ अचानक मंदिर दरगाह पहुंचे और आस-पास के कुछ मकानों को तोड़ने की बात कहते हुए उन्होंने मंदिर की बाउंड्री वाल, तुलसी वाटिका, पानी की टंकियों, सीवर लाइन, अस्थायी लंगर, बिजली पैनल रूम, जनरेटर रूम, लोहे के गेट सहित धार्मिक उपयोग में आने वाले अनेक निर्माण ध्वस्त कर दिए।

इस कार्रवाई के बाद देश और विदेश में रहने वाले लाखों श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। ऐसे में उक्त भूमि को वापस मुक्त कराने के साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts