Homeउत्तर प्रदेशMeerutहस्तिनापुर सेंचुरी में विदेशी पक्षियों का आगमन

हस्तिनापुर सेंचुरी में विदेशी पक्षियों का आगमन

-

– साइबेरिया समेत ठंडे क्षेत्रों से पहुंचे हजारों प्रवासी पक्षी, गुलजार हुआ गंगा तट।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। हस्तिनापुर में सर्दियों की शुरूआत के साथ ही हस्तिनापुर वन्यजीव सेंचुरी एक बार फिर विदेशी पक्षियों की चहचहाहट से गूंज उठी है। हर साल की तरह इस बार भी साइबेरिया और अन्य ठंडे क्षेत्रों से हजारों किलोमीटर की यात्रा तय कर प्रवासी पक्षी यहां पहुंचे हैं। हस्तिनापुर सेंचुरी की खादर भूमि और भीकुण्ड वैटलैंड इन पक्षियों के लिए सुरक्षित और अनुकूल आश्रय स्थल बन गए हैं।

 

 

भीकुण्ड वैटलैंड और मखदुमपुर घाट जैसे क्षेत्र प्रवासी पक्षियों के लिए आदर्श माने जाते हैं। यहां उन्हें प्रचुर मात्रा में भोजन, जल स्रोत और शांत वातावरण मिलता है। इन स्थानों पर स्पूनबिल, सारस क्रेन और ब्लैक नेक्ड स्टॉर्क जैसी कई दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी बड़ी संख्या में देखे जा रहे हैं। ये पक्षी न केवल क्षेत्र की जैव विविधता को बढ़ाते हैं, बल्कि प्रकृति प्रेमियों और पक्षी विशेषज्ञों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।वन विभाग इन प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है।

नियमित गश्त और निगरानी के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पक्षियों को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। विभाग का यह संरक्षणात्मक प्रयास अन्य वन्यजीव क्षेत्रों के लिए भी एक उदाहरण प्रस्तुत करता है।हस्तिनापुर की वन क्षेत्राधिकारी अधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सर्दियों के मौसम में विदेशी पक्षी भोजन की तलाश में इस क्षेत्र में आते हैं।

यहां कुछ समय रुकने और पर्याप्त भोजन मिलने के बाद वे अपने मूल स्थानों की ओर लौट जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वन विभाग की प्राथमिकता इन पक्षियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी भय के यहां प्रवास कर सकें।

इन विदेशी पक्षियों की मौजूदगी से हस्तिनापुर सेंचुरी की प्राकृतिक सुंदरता में और वृद्धि हुई है। यह क्षेत्र के पर्यावरणीय संतुलन और जैव विविधता के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts