Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाजपा नेता अजय भराला पर ठगी और फायरिंग का आरोप

भाजपा नेता अजय भराला पर ठगी और फायरिंग का आरोप

-

– पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री पं. सुनील भराला के भाई पर लगाए व्यापारी ने संगीन आरोप, सीएम को भी भेजी शिकायत।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से राजनीतिक रसूख के दुरुपयोग का एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भाजपा के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री पंडित सुनील भराला के भाई पर एक बिल्डर से 20 लाख रुपये की ठगी, जमीन पर अवैध कब्जा, जान से मारने की धमकी और फायरिंग कर दहशत फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित व्यापारी ने पूरे मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से करते हुए मुख्यमंत्री तक न्याय की गुहार लगाने की बात कही है।

 

 

पीड़ित व्यापारी सचिन राजवंशी के अनुसार, दिल्ली रोड स्थित अल्पलाइन साइट्स पर जमीन को लेकर पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री पंडित सुनील भराला के भाई अजय भराला से सौदा तय हुआ था। समझौते के तहत 10 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए, जबकि शेष रकम साइट पर जनरेटर, चौकीदार की व्यवस्था और अन्य बिल्डिंग मटेरियल में खर्च की गई। श्रद्धा माह के कारण कुछ समय तक निर्माण कार्य रोका गया था।

आरोप है कि श्राद्ध माह समाप्त होने के बाद जब पीड़ित काम दोबारा शुरू करने के लिए साइट पर पहुंचा, तो वहां पहले से अजय भराला, उसका साला विष्णु, पुराने पार्टनर और करीब 10 अन्य लोग मौजूद थे। पीड़ित के अनुसार, जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि इस दौरान पुलिस गनर की सरकारी गन लेकर पीछा किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। किसी तरह पीड़ित जान बचाकर मौके से निकल पाया। पीड़ित का दावा है कि दबंगों ने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। इसी दबंगई के दौरान अजय भराला द्वारा 20 लाख रुपये हड़प लिए गए, जबकि न तो रजिस्ट्री हुई और न ही जमीन का कब्जा दिया गया।

पीड़ित का आरोप है कि राजनीतिक संरक्षण के चलते आरोपी खुद को कानून से ऊपर समझ रहे हैं। पहले भी थाने में शिकायत दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब बड़ा सवाल यही है कि क्या सत्ता की आड़ में धमकी और ठगी करने वालों पर कानून का शिकंजा कसेगा या दबाव में यह मामला भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts