Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: 45 घंटों से किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी, कढ़ाई चढ़ाकर बनाया...

मेरठ: 45 घंटों से किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी, कढ़ाई चढ़ाकर बनाया खाना, बजाई बीन

-

– गन्ना भवन में अधिकारियों को बनाया बंधक।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। भाकियू टिकैत के किसानों का अनिश्चितकालीन धरना किसान भवन पर सोमवार दोपहर 3 बजे से जारी है। किसानों की मुख्य रूप से मांग है कि जिन नियमों के साथ पिछले तीन पेराई सत्र से गन्ना तौल क्रय केंद्रों पर की जा रही थी इस वर्ष भी वहीं नियम रहने चाहिए।

 

 

किसानों का धरना खत्म कराने के लिए उप गन्ना आयुक्त के साथ एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह की मध्यस्ता में किसानों से कई बार वार्ता हुई लेकिन हर बार विफल रही। किसानों ने इस दौरान उप गन्ना आयुक्त को किसानों ने वहीं अपने बीच ही बैठा कर रखा।

भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि जब भी हम प्रदर्शन करते हैं तो अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं लेकिन कोई निस्तारण उनकी समस्या का नहीं होता है। इस बार उनके सभी साथी यह ठान कर आए हैं कि जब तक ठोस समाधान नहीं होता है धरना जारी रहेगा।

भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी सतबीर जंगेठी ने कहा कि गन्ना विभाग में कमीशन का बहुत कड़ा खेल चल रहा है और इसके बीच में किसान का शोषण किया जा रहा है। ऐसे अब वह नहीं होने देंगे और किसानों की सुविधा जिन नियमों से होती आ रही है वही नियम लागू करा कर रहेंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts