Homeउत्तर प्रदेशMeerutजिस्मफरोशी मामले में फरार विकास त्यागी गिरफ्तार

जिस्मफरोशी मामले में फरार विकास त्यागी गिरफ्तार

-

  • 14 सितंबर को विकास के कांप्लेक्स पर पुलिस ने मारा था छापा, अब हुई गिरफ्तारी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पुलिस ने तीन माह पूर्व नौचंदी क्षेत्र में संचालित कंप्यूटर सेंटर पर छापा मारकर जिस्मफरोशी के अनैतिक धंधे का पदार्फाश किया था। मौके से सेंटर संचालक राजबीर सिंह के अलावा 9 लड़कियां व तीन लड़के पकड़े गए थे, जिनमें से छह को न्यायालय ने जेल भेज दिया था।
इस मामले में प्रॉपर्टी के मालिक विकास त्यागी फरार होने में कामयाब रहे थे, जिन्हें मंगलवार को पुलिस ने धर दबोचा। कागजी कार्रवाई में पुलिस को समय लगा, जिस कारण विकास त्यागी को पुलिस न्यायालय में पेश नहीं कर सकी।

मामला नौचंदी थाना क्षेत्र के नई सड़क स्थित त्यागी कांप्लेक्स से जुड़ा है। यहां एफेबल डिजाइंस कंपनीज नाम से कंप्यूटर सेंटर चलाया जा रहा था। सितंबर माह में पुलिस को सूचना मिली कि यहां कंप्यूटर सेंटर व स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी हो रही है।

14 सितंबर को सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में मेडिकल व नौचंदी पुलिस ने एक साथ सेंटर पर छापा मारा और इस पूरे खेल का पदार्फाश किया। मौके से 9 युवती, 3 युवक और सेंटर संचालक को गिरफ्तार किया गया। जबकि प्रोपर्टी के मालिक विकास त्यागी फरार हो गए, जिनकी भूमिका जांच में निकलकर सामने आई थी। तभी से पुलिस विकास त्यागी को तलाश कर रही थी।

इस मामले को सिविल लाइन सर्किल से कोतवाली सर्किल शिफ्ट किया गया था। एएसपी अंतरिक्ष जैन इसकी जांच कर रहे थे। पुलिस अफसरों की मानें तो विकास त्यागी के संरक्षण में ही यह धंधा चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद कुछ लोगों ने बताया था कि विकास त्यागी को इस काम की पूरी जानकारी है, वह बात सही साबित हुई है। विकास त्यागी पुलिस को चकमा देते आ रहे थे। जैसे ही पुलिस जांच में विकास त्यागी की भूमिका स्पष्ट हुई, पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। इसके बाद से एएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीमें विकास त्यागी की तलाश में जुटी थीं।

विकास त्यागी से जितने भी लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे, उन सभी को हाईकोर्ट से जमानत मिलने की बात सामने आई है। जिनको जेल भेजा गया था, उनमें परतापुर निवासी आसिया, सेंटर संचालक राजवीर सिंह, मुजफ्फरनगर निवासी तालिब, मेरठ शास्त्रीनगर निवासी नवाजिश व माज थे, जिनको कुछ समय पहले ही हाईकोर्ट द्वारा जमानत दी गई है।

एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि शुरूआत में विकास ने मामले से अनभिज्ञता जताई थी लेकिन फिर वह अचानक गायब हो गए थे। इससे शक और ज्यादा गहराता गया। जांच के दौरान स्थिति और ज्यादा स्पष्ट होती चली गई। साफ हो चुका है कि विकास त्यागी अपनी प्रोपर्टी को किराए पर देकर जिस्मफरोशी करा रहे थे। कागजी कार्रवाई में वक्त लग गया, जिस कारण कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। अब बुधवार को विकास त्यागी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts