Homeउत्तर प्रदेशMoradabadएटीएम मशीन चोरी करने वालों का एनकाउंटर, कैश समेत एटीएम मशीन उखाड़...

एटीएम मशीन चोरी करने वालों का एनकाउंटर, कैश समेत एटीएम मशीन उखाड़ ले गए थे

-

– पैर में गोली मारकर पकड़ा।

मुरादाबाद। पुलिस ने एक मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली मारकर गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश एटीएम चोरी की वारदात में शामिल थे। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी है। पुलिस वारदात में शामिल इनके बाकी साथियों की तलाश में जुटी है।

मुरादाबाद में 24 नवंबर की रात लोको सेड पुल के पास देर रात बदमाश पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम मशीन उखाड़कर ले गए। वारदात का पता सुबह लगा तो हड़कंप मच गया था। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने एटीएम पर लगे सीसीटीवी कैमरे को स्प्रे कर धुंधला कर दिया। जिससे उनकी पहचान नहीं हो सके।

एटीएम मशीन में उस समय सात लाख रुपये का कैश माजूद था। पुलिस तभी से बदमाशों की तलाश में जुटी थी। सर्विलांस और मशीन की जीपीएस चिप के आधार पर पुलिस बदमाशों के करीब पहुंची। इसके बाद मंगलवार सुबह पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन दोनों ने भागने का प्रयास करते हुए फायर कर दिया। जिस पर जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts