HomeAccident NewsChitrakoot Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक जिंदा जले

Chitrakoot Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक जिंदा जले

-

टक्कर के बाद फटा ट्रक डीजल टैंक, चिंगारी से भड़की आग, ट्रक भी जलकर हुआ राख

चित्रकूट। बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर में ट्रक का डीजल टैंक धमाके के साथ फट गया और उसमें आग लग गई। बाइक सवार दो युवक आग की चपेट में आकर जिंदा जल गए।
हादसे में दोनों युवक ट्रक के नीचे फंस गए थे। उन्हें निकलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने 1 घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। घटना बगरेही के पास कर्वी-प्रयागराज रोड की है।

घटना की सूचना मिलते ही रैपुरा थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल हाईवे पर यातायात को रोक दिया। इससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। घायल दोनों बाइक सवार युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उधर, फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद ट्रक और बाइक को हाईवे से किनारे किया गया। फिर ट्रैफिक छोड़ा गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बाइक ट्रक के डीजल टैंक से टकराई। इससे टैंक फट गया और डीजल सड़क पर फैल गया। टक्कर से चिंगारी भड़की और आग तेजी से फैल गई। हादसे में मरे दोनों युवकों की पहचान ओंकार पटेल (22) और रजनीश सिंह (20) निवासी मऊ के रूप में हुई है।

एसपी अरुण कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि ट्रक प्रयागराज की तरफ से आ रहा था। संभवत: ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। जिससे बाइक ट्रक में फंस गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर और कडंक्टर मौके से फरार हो गए। दोनों की तलाश की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts