HomeCRIME NEWSइंटरनेशनल महिला कोच और परिवार पर हमला

इंटरनेशनल महिला कोच और परिवार पर हमला

-

– मुकदमा वापस लेने का दबाव, पीड़ित परिवार दहशत में, एसएसपी से शिकायत


शारदा रिपोर्टर मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में इंटरनेशनल महिला कोच नेहा कश्यप और उनके परिवार के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना का पूरा वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरों में साफ तौर पर रिकॉर्ड हो गया है। पीड़िता का कहना है कि मारपीट के बाद पुलिस ने कुछ आरोपियों पर कार्रवाई तो की, लेकिन अब दबंग उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकियाँ दे रहे हैं।

 

 

नेहा कश्यप, जो कैलाश प्रकाश स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देती हैं, ने बताया कि कुछ दिन पहले पास ही रहने वाले दबंग गौरव, कपिल, शेंकी समेत अन्य लोगों ने उनके पिता सहित पूरे परिवार पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया था। मारपीट में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए थे। पीड़िता का आरोप है कि दबंगों ने पहले घर में घुसकर गाली-गलौच की, उसके बाद लाठी-डंडों से हमला बोला।

परिवार की शिकायत पर पुलिस ने केवल दो आरोपियों पर कार्रवाई की, जबकि बाकी आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़िता के अनुसार यही आरोपी मुकदमा वापस लेने के लिए लगातार दबाव और धमकी दे रहे हैं। नेहा ने बताया कि समझौता न करने पर उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियाँ मिल रही हैं, जिससे पूरा परिवार गहरी दहशत में है।
लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए पीड़ित परिवार बुधवार को एसएसपी आॅफिस पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने पीड़िता को आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की जांच कराकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts