Homepolitics newsदिल्ली नगर निगम उप चुनाव में बीजेपी का दबदबा 

दिल्ली नगर निगम उप चुनाव में बीजेपी का दबदबा 

-

12 वार्डों के रिजल्ट घोषित, 7 पर बीजेपी, 3 पर आप का कब्जा


एजेंसी नई दिल्ली। नगर निगम उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। सभी 12 वार्डों के चुनाव परिणाम आ चुके हैं। सात वार्डों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। वहीं एक सीट पर कांग्रेस और एक पर आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की जीत हासिल हुई है।

भाजपा उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता ने चांदनी चौक सीट से उपचुनाव जीती। उन्होंने कहा कि मैं ट्रैफिक जाम, सीवर, बिजली और पानी से जुड़ी दिक्कतों को हल करने के लिए काम करूंगा। सीएम ने चांदनी चौक के लिए 100 करोड़ रुपये का फंड देने का वादा किया था, और हम इस फंड का सही इस्तेमाल इलाके के विकास के लिए करेंगे, और चांदनी चौक की शान वापस लाएंगे। सभी 12 वार्डों में चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सात वार्डों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। वहीं एक सीट पर कांग्रेस और एक पर आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की जीत हासिल हुई है। जिन सीटों पर वोटिंग हुई थी उनमें बीजेपी 9 सीटों पर बीजेपी पिछली बार जीत थी। इस हिसाब से बीजेपी को दो सीटों का नुकसान हुआ है।

आम आदमी पार्टी तीन सीटों पर पहले भी जीत दर्ज की थी। इस हिसाब से उसे नुकसान नहीं हुआ। सबसे ज्यादा फायदा कांग्रेस और आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक को हुआ। 30 नवंबर को एमसीडी के 12 वार्ड में हुए उपचुनाव में शाम 5:30 बजे तक 38.51 प्रतिशत वोटिंग हुई। वोटिंग 580 बूथों पर हुई, जहां 26 महिलाओं समेत 51 उम्मीदवार मैदान में थे। ये सीटें उन काउंसलरों ने खाली की थीं जो असेंबली और पार्लियामेंट में चुने गए थे। चांदनी महल में सबसे ज्यादा 55.93 परसेंट वोटिंग हुई। अभी 250 मेंबर वाली एमसीडी हाउस में भाजपा के 116 काउंसलर हैं, जबकि आप के 99, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 15 और कांग्रेस के 8 काउंसलर हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts