Homeउत्तर प्रदेशMeerutचर्च की भूमि कब्जाने वालों पर कार्रवाई की मांग, ईसाई समुदाय के...

चर्च की भूमि कब्जाने वालों पर कार्रवाई की मांग, ईसाई समुदाय के लोगों ने मेरठ कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

-

– ईसाई समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। डेनियल एल्बर्ट और अजय मित्तल नामक व्यक्तियों पर चर्च की सम्पत्ति पर कब्जा करने और जबरन निर्माण करने के विरोध में सोमवार को ईसाई समुदाय के दर्जनों लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए समस्या के समाधान की मांग की।

 

 

ज्ञापन सौंपते हुए ईसाई समुदाय के लोगों ने कहा कि, हम सभी ‘दि एक्जीक्यूटिव बोर्ड आॅफ मैथोडिस्ट चर्च इन इण्डिया संस्था का डिस्ट्रीक्ट सुपरीटेन्डेन्ट के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि, उक्त चर्च की भूमि पर मैथोडिस्ट पंत के ईसाईयों की कालोनी, चर्च, कब्रिस्तान, उपासना स्थल, स्कूल और हास्टल आदि बरसो से बने हुए है। जबकि, संस्था और विपक्षीगण के बीच सिविल न्यायालय, उच्च न्यायालय में मुकदमें विचाराधीन है।

उन्होंने कहा कि, अपर नगर मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में उपरोक्त सम्पत्ति पर कोई परिवर्तन नहीं करने के आदेश पारित किये गये थे। लेकिन, अजय मित्तल ने एमडीए से नक्श पास करा लिया है। जबकि, उक्त नक्शे की फाइनल ड्राइंग अभी तक एमडीए द्वारा स्वीकृत नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि भू-माफिया डेनियल एल्बर्ट और अजय मित्तल द्वारा उक्त नक्शे व डिकी की आड़ में, चर्च की अन्य भूमि पर कब्जा और निर्माण करने की फिराक में है। जबकि, इस भूमि पर खडे हरे वृक्षों को भी बिना अनुमति के काटा जा रहा है, जो गलत है। आरोप है कि, जब उक्त लोगों को रोकने का प्रयास किया जाता है तो यह लोग दबंगई दिखाते हैं।

उन्होंने कहा कि, डेनियल एल्बर्ट डिकी की आड़ में चर्च की अन्य भूमि का पटटा करने और भूमि पर कब्जा करने के संबंध में न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा विभिन्न धाराओं के अंतर्गत तलब किया गया था। जबकि, इस मामले मे उपरोक्त लोग न्यायालय से जमानत पर रिहा है। जबकि, जमानत पर रिहा होने के बाद अब यह लोग उक्त सम्पत्ति में समस्त ईसाई समाज की भूमि पर जबरन कब्जा और निर्माण करना चाहते हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts