Homeउत्तर प्रदेशMeerutनमो भारत ट्रेन संग बनाएं खुशियों के पल को खास

नमो भारत ट्रेन संग बनाएं खुशियों के पल को खास

-

  • एनसीआरटीसी ने शुरू की नई पहल, जन्मदिन, प्री-वेडिंग शूट किफायती खर्च में होंगे पूरे.

शारदा रिपोर्टर मेरठ। एनसीआरटीसी ने एक अनोखी पहल की शुरूआत की है, जहां लोग अपने जीवन के विशेष और महत्वपूर्ण अवसरों का उत्सव नमो भारत ट्रेन में मना सकेंगे। चाहे जन्मदिन हो या प्री-वेडिंग या खुशी का कोई और खास पल, एनसीआरटीसी ये मौका दे रहा है। नमो भारत कोच, इस तरह के विशेष आयोजनों के लिए एक खास एवं अलग सा स्थान प्रदान करते हैं। एनसीआरटीसी की इस पॉलिसी के अंतर्गत अब कोई भी व्यक्ति, इवेंट या वेडिंग आॅर्गनाइजर और फोटोग्राफी या मीडिया कंपनियां ऐसे आयोजनों के लिए किसी स्टेशन पर खड़ी हुई या ट्रैक पर परिचालित नमो भारत कोच की एडवांस बुकिंग कर सकते हैं।

नमो भारत ट्रेन संग बनाएं खुशियों के पल को खास

कोच बुकिंग के ये विकल्प लोगों को एक अनूठा अवसर प्रदान करते है। जहां वह भारत की प्रथम रीजनल रेल के अंदर इसके आकर्षक इंटीरियर डिजाइन और 160 किमी प्रति घंटे की गति के साथ अपने समारोह को ऐसे अनुभव में बदल दें, जो जिंदगी भर के लिए यादगार बन जाएं।

नमो भारत देश की सबसे तेज गति की रीजनल रेल है, नवीनतम तकनीकों से लैस ट्रेन का अत्याधुनिक डिजाइन इसे शहरी परिवहन के एक उज्जवल भविष्य के रूप में स्थापित करता है। आनंद विहार, गाजियाबाद और मेरठ साउथ जैसे एनसीआर के मुख्य स्थानों पर निर्मित इसके स्टेशन लोगों को मौका देते हैं कि वे इस पहल द्वारा बच्चों के लिए यादगार जन्मदिन सेलिब्रेशन से लेकर एक अनोखे प्री-वेडिंग शूट तक, एक अनोखे अंदाज में इन पलों का उत्सव मना सकें।
इसके लिए फोटोग्राफी टीम, इवेंट आॅर्गनाइजर या व्यक्तिगत रूप से एक आसान आवेदन प्रकिया द्वारा ट्रेन का कोच आरक्षित किया जा सकता है। साथ ही, दुहाई डिपो में स्थित एक मॉक-अप कोच भी शूट के लिए उपलब्ध है। इस पहल के अंतर्गत कोच बुक करने का चार्ज 5,000 रुपये प्रति घंटे से शुरू होता है। बुकिंग करने के बाद लोगों को कोच को अपनी पसंद और जरुरत के अनुसार सजाने का भी विकल्प दिया गया है। जिसके लिए एनसीआरटीसी बुकिंग से 30 मिनट पहले (कैमरा, इक्विपमेंट आदि लगाने या सजावट करने के लिए) और बुकिंग के 30 मिनट बाद (सजावट आदि हटाने के लिए) का अतिरिक्त समय प्रदान करेगा।

इन समारोहों के लिए सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक के बीच का समय निर्धारित किया गया है और इनका आयोजन इस प्रकार किया जाएगा कि नियमित ट्रेन परिचालन या यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इन समारोहों को एनसीआरटीसी स्टाफ और सुरक्षा कर्मचारियों की निगरानी में आयोजित किया जाएगा। जिससे इसमें सम्मिलित लोगों और प्रॉपर्टी की सुरक्षा तथा आॅपरेशन प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

एनसीआरटीसी द्वारा नमो भारत स्टेशनों और ट्रेनों को फिल्म और डॉक्यूमेंट्री शूटिंग जैसे इवेंट्स के लिए किराए पर देने की भी एक विस्तृत नीति पहले से लोगों के लिए उपलब्ध कराई गई है। इन जगहों को फीचर फिल्म, टेलीविजन कमर्शियल, डॉक्यूमेंट्री और दूसरे विजुअल प्रोजेक्ट्स के लिए कम समय के लिए किराए पर बुक किया जा सकता है। यह फिल्म निमार्ताओं को एक अवसर प्रदान करता है कि वे अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के हिसाब से निर्मित नमो भारत स्टेशनों और ट्रेनों के आधुनिक और आकर्षक डिजाइन को किफायती खर्च पर अपने प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बना सकें।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts