HomeAccident NewsCuttack Accident: कार व टैंकर भिड़े, तीन की मौत

Cuttack Accident: कार व टैंकर भिड़े, तीन की मौत

-

कटक: ओडिशा के कटक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मंगलवार तड़के चौद्वार इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब कार की सामने से आ रहे टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। पूरी घटना टैंकर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो कि अब सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, टैंकर जाजपुर से कटक की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर को पार करती हुई दूसरी ओर पहुंच गई। कार के डिवाइडर पार करते ही सामने से आ रहा एक टैंकर कार से भीषण रूप से भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के समय कार में पांच लोग सवार थे। इसमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज, कटक में भर्ती कराया गया। दोनों घायलों की स्थिति अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts