Homeउत्तर प्रदेशMeerutगोल्ड जीतकर मेरठ पहुंची अन्नू रानी का जोरदार स्वागत

गोल्ड जीतकर मेरठ पहुंची अन्नू रानी का जोरदार स्वागत

-

  • एशियन गेम्स में मेरठ की अन्नू ने जेबलिन थ्रो में जीता है गोल्ड,
  • शुक्रवार देर रात ही अपने परिचित के घर पहुंच गई थी अन्नू।

शारदा न्यूज, मेरठ। सरधना के बहादुरपुर गांव की रहने वाली एथलीट अन्नू रानी का मेरठ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। अन्नू शुक्रवार देर रात ही कंकरखेड़ा में रहने वाले एक परिचित के घर पहुंच चुकी थी लेकिन किसी को इसकी कानों कान खबर नहीं हुई।

 

एथलीट अन्नू रानी का मेरठ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
एथलीट अन्नू रानी का मेरठ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

 

गोल्डन गर्ल अन्नू रानी ने 19वें एशियन गेम्स के जेबलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि को लेकर मेरठ की जनता अन्नू के वापस लौटने पर उनका जोरदार स्वागत करने का इंतजार कर रही थी। अन्नू शुक्रवार देर रात ही बाइपास स्थित कंकरखेड़ा में रहने वाले अपने परिचित प्रदीप हुड्डा के यहां पहुंच गई थी।

 

जैसे ही यह बात कॉलोनी में रहने वाले लोगो को पता चली तो उन्होंने अन्नू रानी का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद जैसे ही अन्नू सरधना क्षेत्र स्थित अपने गांव बहादुरपुर के लिए निकली तो सड़क के दोनों ओर उनके प्रशंसको की भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई मेरठ की बेटी की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आया। अन्नू जिस वाहन में सवार होकर अपने घर के लिए निकली उस वाहन पर फूलों की बरसात की गई।

– अन्नू का भाई हुआ घायल

बहन के स्वागत की तैयारियों में जुटे अन्नू रानी का छोटा भाई हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है शनिवार सुबह से ही वह अपने गांव बहादुरपुर में बहन के स्वागत की तैयारियों में जुटा था। इसी बीच वह हादसे का शिकार हो गया जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts