HomeAccident NewsBulandshahr Accident: बुलंदशहर में कैंटर, मिनी बस, कार की टक्कर, सेवानिवृत्त सैनिक...

Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में कैंटर, मिनी बस, कार की टक्कर, सेवानिवृत्त सैनिक की मौत, 10 घायल

-

– पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू की।

बुलंदशहर। एक कैंटर, मिनी बस और कार की टक्कर में एक सेवानिवृत्त जवान की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। दुर्घटना में मृत सेवानिवृत्त जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा गया है, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अलीगढ़-गाजियाबाद नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कैंटर ओवरटेक करते समय मिनी बस में टकरा गया और अनियंत्रित होकर विपरीत साइड में चला गया। विपरीत साइड में सामने से पहासू से गौतमबुद्धनगर जा रही फार्रच्यूनर कार की कैंटर से भिड़ंत हो गई।

कैंटर अन्य वाहनों को टक्कर मारते हुए पलट गया। हादसे में कार में सवार गौतमबुद्धनगर के रिटायर्ड जवान की मौत हो गई। वहीं मिनी बस में सवार करीब 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल, सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया है।

बुलंदशहर-सिकंदराबाद रूट पर निजी मिनी बसों का संचालन होता है। गुरुवार की शाम मिनी बस सिकंदराबाद से बुलंदशहर के लिए रवाना हुई। बस में करीब दस यात्री सवार थे। मिनी बस जब अलीगढ़-गाजियाबाद नेशनल हाइवे पर गांव बिलसुरी के पास पहुंची, तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने ओवरटेक करते हुए मिनी बस में टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित कैंटर विपरीत साइड में चला गया।

विपरीत साइड में सामने से पहासू से गौतमबुद्धनगर जा रही फार्रच्यूनर कार की कैंटर से भिड़ंत हो गई। इसके बाद कैंटर एक अन्य कार व कुछ बाइकों को टक्कर मारते हुए पलट गया। मिनी बस में सवार सभी यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सभी यात्री घायल हो गए। वहीं फार्रच्यूनर कार में सवार पहासू क्षेत्र निवासी प्रदीप ठाकुर के बाउंसर व रिटायर्ड जवान 52 वर्षीय मुकेश गुर्जर निवासी पुड़ीखेड़ा गौतमबुद्धनगर की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल, सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर जाम लग गया। एसपी सिटी शंकर प्रसाद व सीओ सिकंदराबाद भास्कर मिश्रा मौके पर पहुंचे और वाहनों को साइड में कराकर जाम को खुलवाया और यातायात सुचारू किया।

एसपी सिटी ने बताया कि कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा गया है। वहीं पहासू निवासी प्रदीप ठाकुर पूर्व मंत्री व शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा के करीबी बताए जाते है। प्रदीप ठाकुर गौतमबुद्धनगर में ही कारोबार करते है।
ये हुए घायल

मिनी बस में सवार घायल औरंगाबाद के पाली बेगमपुर निवासी 21 वर्षीय नितिन शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा, अनूपशहर के गांव लोधाई निवासी 41 वर्षीय बाबी पुत्र करण सिंह, 38 वर्षीय अनीता पत्नी बाबी, दस वर्ष मुस्कान पुत्री बाबी, गांव अकबरपुर निवासी परमजीत, प्रदीप, मिथलेश देवी व जोगेन्द्र को सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts