Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले....

मेरठ में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले….

-

  • मेरठ पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
  • जीआईसी मैदान में डिप्टी सीएम ने एक सभा को किया संबोधित।

 

शारदा एक्सप्रेस रिपोर्टर मेरठ। गुरुवार को मेरठ पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित एकता यात्रा में शामिल हुए।

Deputy Chief Minister Brajesh Pathak reached Meerut

 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गुरुवार को मेरठ पहुंचे और सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित एकता यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने बेगमपुल से जीआईसी मैदान तक पदयात्रा की और वहां आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया।

 

जनपद मेरठ में भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वें जयंती वर्ष पर आयोजित पदयात्रा के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए…

 

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार सरदार पटेल के जीवन और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा, “लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता की नींव रखी थी, भाजपा सरकार उन्हें पूरे सम्मान के साथ याद कर रही है।”

 

 

कार्यक्रम में युवाओं और आम जनता की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। मंच से बृजेश पाठक ने कहा कि बिहार में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत तय है, जनता ने एक बार फिर कमल के पक्ष में जनादेश दिया है।

 

 

दिल्ली ब्लास्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली से सटे जिलों में विशेष चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सभी पुलिस कप्तानों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts