Homeउत्तर प्रदेशMeerutजीएसटी सर्वे का भट्टा मालिकों ने किया विरोध

जीएसटी सर्वे का भट्टा मालिकों ने किया विरोध

-

– मेरठ जनपद ईंट निर्माता समिति ने जीएसटी कार्यालय में किया प्रदर्शन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जीएसटी के लिए ईंट भट्टों का सर्वे करने के विरोध में शुक्रवार को मेरठ जनपद ईंट निर्माता समिति के बैनर तले भट्टा मालिकों ने जीएसटी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने किसी भी प्रकार के सर्वे का पुरजोर विरोध करने का ऐलान किया।

समिति के अध्यक्ष केपी सिंह और महामंत्री पवन मित्तल ने बताया कि एडिशनल कमिश्नर जीएसटी द्वारा अपने अधिनस्थों को ईंट भट्टों के सर्वे करने का आदेश दिया गया है। जबकि जीएसटी सर्वे का कोई प्रावधान ही नहीं है। ऐसे में यह तुगलकी फरमान ईंट भट्टा मालिकों का केवल उत्पीड़न करने के उद्देश्य से है।

पवन मित्तल ने बताया कि उनकी प्रांतीय समिति और प्रत्येक जनपद के प्रतिनिधि शासन स्तर पर इस सर्वे को बंद कराने का प्रयास कर रहे हैं। जिस कारण अभी तक प्रदेश में कहीं भी सर्वे नहीं हुआ है। लेकिन मेरठ में यह अनूठा आदेश जारी कर इसे लागू कर दिया गया है। जिससे भट्टा मालिक जो पहले ही तमाम नियमों में फंसकर परेशान हैं, उन्हें अब और ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि यदि कोई भी जीएसटी टीम या अधिकारी सर्वे के लिए आता है तो भट्टा मालिक उसका एकजुट होकर पुरजोर विरोध करेंगे। ऐसे में यदि कोई घटना हो जाती है तो उसके जिम्मेदार व्यक्तिगत रूप से एडिशनल कमिश्नर होंगे।

इस दौरान अजय मित्तल, राजीव गुप्ता काले, जयकरण गुप्ता, अभिनव मित्तल सहित बड़ी संख्या में ईंट भट्टा मालिक मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts