Homeउत्तर प्रदेशLucknow13 साल के लड़के की फोन चलाते-चलाते मौत, बहन ने बताया रोज...

13 साल के लड़के की फोन चलाते-चलाते मौत, बहन ने बताया रोज फ्री फायर गेम खेलता था

-

– बिस्तर पर बेहोश मिला।

लखनऊ: 13 साल के लड़के की मोबाइल फोन चलाते-चलाते मौत हो गई। वह बिस्तर पर बेहोश पड़ा था। उसकी बहन कुछ देर में आई तो उसने बिस्तर पर पड़े फोन को चार्जिंग पर लगा दिया। भाई को चादर ओढ़ाकर वहां से चली गई। कुछ देर बाद कामकाज से फुर्सत पाकर भाई को खाना खाने के लिए उठाने पहुंची। चादर हटाकर लड़के को हिलाया-डुलाया। इसके बावजूद वह कुछ रिस्पॉन्स नहीं कर रहा था। यह देख बहन चीखने-चिल्लाने लगी।

मामला बुधवार रात इंदिरानगर थाना क्षेत्र के परमेश्वर एन्क्लेव कॉलोनी, शिवाजीपुरम का है। मृतक की पहचान विवेक कश्यप के रूप में हुई। बहन ने बताया कि वह रोज फ्री फायर गेम खेलता था। कुछ देर पहले भी गेम खेल रहा था।

परिवार मूलत: सीतापुर के नैमिष ठाकुर नगर का रहने वाला है। विवेक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई लक्ष्मण अपने परिवार के साथ मुंशी पुलिया के पास रहता है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मां प्रेम कुमारी और 3 बहनें अंजू, चांदनी और पिंकी घरों में चूल्हाझ्रचौका करती हैं।

बहन चांदनी ने बताया कि विवेक तकरोही में एक परचून की दुकान पर काम करता था। काम से वापस आने के बाद फ्री फायर गेम खेलने में लग जाता था। रात को 10 से 11 बजे तक खेलता था। इस दौरान किसी से बात नहीं करता था। अगर कोई बोल देता तो सामान फेंकने लगता। काफी गुस्सा करता था।

बहन ने बताया, भाई विवेक आज काम पर नहीं गया था। सुबह से ही मोबाइल पर गेम खेल रहा था। हम लोग काम पर गए थे। घर में बहन अंजू थी। बहन से बोला कि जाकर घर के काम खत्म कर लो। इस पर बहन बर्तन धोने चली गई। दोपहर 12 बजे काम निपटा कर कमरे में आई तो भाई विवेक अचेत अवस्था में पड़ा था।

उसे लगा कि सो रहा है, क्योंकि अक्सर गेम खेलते खेलते सो जाता था। मोबाइल में फ्री फायर गेम चल रहा था। गेम को वैसे ही बंद करके चार्जिंग में लगा दिया। उसको चादर ओढ़ा दी। काफी समय तक नहीं उठा तो खाना के लिए उठाया गया।

विवेक ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर आस-पास के लोगों की मदद से लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मौत की वजह पता नहीं चली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts