spot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 13, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशयूपी की लुटेरी दुल्हन गुरूग्राम से गिरफ्तार

यूपी की लुटेरी दुल्हन गुरूग्राम से गिरफ्तार

-

– कस्टडी में मुस्कुराती रही, हाथ में मेहंदी, जींस-टीशर्ट पहने थी

मथुरा। यूपी की लुटेरी दुल्हन काजल को हरियाणा के गुरुग्राम से बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। वह सरस्वती इन्क्लेव में छिपी हुई थी। कस्टडी में वह मुस्कुराती नजर आई। जींस और टीशर्ट पहने हुई थी। उसके हाथों में मेहंदी भी लगी थी। काजल मथुरा के गोवर्धन की रहने वाली है। वह यूपी, हरियाणा, राजस्थान के कुंवारे लड़कों को अपने जाल में फंसाती थी। उनसे शादी करती थी, फिर रुपए और गहने लेकर फरार हो जाती थी। पुलिस काजल की 1 साल से तलाश कर रही थी। लेकिन, वह लगातार ठिकाने बदल-बदलकर चकमा दे रही थी। फर्जी शादी मामले में ही काजल के पिता भगत सिंह, मां सरोज देवी, बहन तमन्ना और भाई सूरज को पुलिस पहले ही अरेस्ट कर चुकी है।

 

यूपी की लुटेरी दुल्हन गुरूग्राम से गिरफ्तार

 

राजस्थान के सीकर जिले की पुलिस मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और टेक्नोलॉजी की मदद से गुरुग्राम पहुंची। काजल गली नंबर दो में अंकित नाम के व्यöि के घर में किराए पर रहती थी। पुलिस ने दबिश देकर काजल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के सामने उसने कई राज उगले हैं।

एफआईआर दर्ज होने के बाद सीकर जिले के दांतारामगढ़ थानाधिकारी जय सिंह बसेरा ने मामले की जांच शुरू की। जांच का जिम्मा सहायक उप निरीक्षक पूरणमल को सौंपा गया। पुलिस ने 18 दिसंबर 2024 को भगत सिंह और उनकी पत्नी सरोज को मथुरा के गोवर्धन से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि यह परिवार संगठित रूप से ठगी का धंधा चला रहा था।

गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदलती रही

उसने पिछले एक साल में कई बार अपने ठिकाने बदले और पुलिस को चकमा देने में कामयाब रही। वह कभी एक शहर तो कभी दूसरे शहर में छिपती रही, जिससे पुलिस के लिए उसे पकड़ना चुनौती बन गया। लेकिन, पुलिस तकनीकी सहायता के जरिए उसकी लोकेशन ट्रैक करने में लगी रही।

भाई-बहन भी गिरफ्तार किए

इसके बाद पुलिस ने तमन्ना और सूरज को भी हिरासत में ले लिया। लेकिन, काजल अब भी फरार थी। वह जयपुर और मथुरा में कुछ दिन रही। इसके बाद वह गुरुग्राम आ गई और यहां सरस्वती इन्क्लेव में रहने लगी।

गुरुग्राम में काजल को पकड़ा

पुलिस को सूचना मिली कि काजल सेक्टर 37 थाना इलाके में रह रही है। इस जानकारी के आधार पर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने तकनीकी निगरानी और स्थानीय पुलिस के सहयोग से काजल की लोकेशन का पता लगाया। गुरुग्राम पुलिस के साथ मिलकर सीकर पुलिस ने गली नंबर दो में अंकित के मकान में छापा मारा। पुलिस उसे सीकर ले गई और औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts