spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: परीक्षितगढ़ में युवक और परिवार पर जानलेवा हमले का मामला,...

Meerut News: परीक्षितगढ़ में युवक और परिवार पर जानलेवा हमले का मामला, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

-

परीक्षितगढ़ में युवक और परिवार पर जानलेवा हमला, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में एक युवक और उसके परिवार पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने घर में घुसकर हथियारों और तमंचों से हमला किया तथा जमकर मारपीट की। घटना के बाद पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी मामले को लेकर पीड़ित एसएसपी ऑफिस पहुंचे और शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।

ग्राम राजपुर निवासी सौरव पुत्र राजकुमार ने बताया कि 4 अक्टूबर को कुछ दबंग उसके घर आए और गाली-गलौज करते हुए तमंचे से धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। पीड़ित के अनुसार, घटना का वीडियो भी मौजूद है, जिसमें हमलावर खुलेआम हथियार लहराते दिखाई दे रहे हैं।

थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया वही पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अवैध तमंचे की धारा शामिल नहीं की और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

पीड़ित सौरव ने एसएसपी से गुहार लगाई है कि इस मामले में गंभीर धाराओं को जोड़ा जाए, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts