HomeAccident NewsRoad Accident News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई कार,...

Road Accident News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई कार, मची चीख-पुकार, छह घायल

-

  • नेपाल के छह लोग घायल, यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह हुआ हादसा, आगरा से नोएडा जा रही थी कार।

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 63 पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही एक वैगनार कार ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार में सवार नेपाल के छह लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। घायलों के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है।

घायलों में कार चालक विकास शर्मा (निवासी गुड़गांव, हरियाणा) और नेपाल मूल के पांच अन्य लोग शामिल हैं। इनमें सविता (25), उनका तीन वर्षीय पुत्र हेमता, राजू उर्फ राजकुमार (13), लक्ष्मी और सुनीता शामिल हैं।

सभी घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील भेजा गया, जबकि एक अज्ञात नेपाली व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही बाजना कट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts