HomeCRIME NEWSमेरठ में शादी का झांसा देकर एक महिला से 5 साल तक...

मेरठ में शादी का झांसा देकर एक महिला से 5 साल तक दुष्कर्म, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने मांग की है कि आरोपी रोहित के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी जैसी धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि उसे न्याय मिल सके।

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले में थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2019 में फेसबुक के माध्यम से उसकी जान-पहचान रोहित नाम के युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रोहित ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। कुछ समय बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया और वह लगातार टालमटोल करता रहा। इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई और एक बच्चे को जन्म दिया।

महिला का आरोप है कि बच्चे के जन्म के बाद भी रोहित ने शादी करने से इनकार कर दिया और बहाने बनाकर उसका शोषण करता रहा।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी कई बार उसे मारपीट कर घर से निकाल देता था और अब दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। महिला ने लोहियानगर थाने में तहरीर दी, आरोप है कि थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। इसी के चलते वह एसएसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने मांग की है कि आरोपी रोहित के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी जैसी धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि उसे न्याय मिल सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts