Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: भाजयुमो ने चलाया सफाई अभियान

मेरठ: भाजयुमो ने चलाया सफाई अभियान

-

  •  गांधी जयंती पर शहर को साफ रखने की अपील।
  •  श्रमदान कर दिया सफाई का संदेश।

शारदा न्यूज, मेरठ | सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष पर 1 घंटा श्रम दान कर स्वछता अभियान चलाया गया।

रविवार को भारतीय युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाह के नेतृत्व में मेरठ महानगर के सभी 16 मंडलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में पल्लवपुरम युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल राणा व उनकी युवा टीम द्वारा वार्ड 57 के उदय पार्क शिव मंदिर पर और वार्ड 30 में डोरली शामशान पर सफाई अभियान चलाया गया। श्रमदान करने के बाद सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अंकुर कुशवाह महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा, पूर्व महानगर अध्यक्ष डा. चरण सिंह, मीडिया प्रभारी विक्रम शर्मा, राहुल राणा पल्लव पुरम युवा मोर्चा अध्यक्ष, विक्रांत ढाका पार्षद वार्ड 57, निरंजन वाल्मिकी पार्षद वार्ड 30, पूर्व पार्षद महेंद्र भारती, संजय गुप्ता, विनोद वाल्मीकि, शिवम पंडित, विकी वाल्मीकि, राजू प्रजापति, पार्षद निरंजन, नीटू देशवाल‌, पंडित अनमोल, हितेश, मास्टर चक्र पाल, मुकेश पूनिया, दुर्गेश पांडे, अर्जुन, कैप्टन रामवीर, मंजू, कविता, प्रीति पांडे, जेएस तोमर, मुकेश राणा, अमित सिंघल, ओमपाल सिंह, अजीत सिंह, हंसराज, सुनीता सिंघल, डीवी सिंह व लोकेश आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाह ने स्वच्छता के संदर्भ में कालोनी वासियों को समझाया तथा पीएम मोदी की नीतियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कालोनी वासियों को 2024 में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जिताने का आव्हान किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts