Homeउत्तर प्रदेशMeerutधर्म निरपेक्षता की परिभाषा अपने धर्म को पुष्ट करना नहीं: योगेंद्र उपाध्याय

धर्म निरपेक्षता की परिभाषा अपने धर्म को पुष्ट करना नहीं: योगेंद्र उपाध्याय

-

– प्रदेश के केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने नवरात्र पर मांस प्रतिबंधित और सपा सांसद के बयान पर दी प्रतिक्रिया।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने नवरात्रों पर मीट बेन और सपा सांसद एसटी हसन के गरबा में मुसलमानों को जाने की बात पर प्रतिक्रिया दी है।

पत्रकारों से औपचारिक वार्ता के दौरान नवरात्रों पर मीट बेन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता की परिभाषा क्या है? क्या यह है कि हिंदू धर्म पर चोट करते रहो दूसरे धर्म को पुष्ट करते रहो मेरी नजर में यह परिभाषा नहीं है। परिभाषा है कि हम आपकी अजान का सम्मान करेंगे, आप हमारी भागवत की इज्जत करोगे। इसी के तहत जब उनके त्यौहार होते हैं, तो हम उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं। तो हिंदुओं के त्योहार पर दूसरे पक्ष द्वारा हमारी भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए, इसके पीछे यह उद्देश्य है।

सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन के गरबा बयान पर बोले उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि वैसे तो मुस्लिम समाज बुत परस्ती का विरोधी है, हमारी संस्कृति का विरोधी है। हमारे जो गरबा होते हैं, वह भगवान को इष्ट मानकर किए जाते हैं। इसलिए इसमें वह वैसे भी नहीं आएंगे, क्योंकि उन्हें बता दिया जाएगा। तो उनकी स्थिति और प्रकृति में यह है उनका धर्म इस बात की इजाजत नहीं देता है।

योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के तालमेल से इस समय उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की ओर अग्रसर है। कानून व्यवस्था का ढांचा बहुत सुदृढ़ हुआ है। इसके साथ ही विकास की गति हर दिन नये आयाम स्थापित कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts