Homeउत्तर प्रदेशMeerutस्मार्ट मीटर के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

स्मार्ट मीटर के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

-

  • भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने चौधरी चरण सिंह पार्क में की सभा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के दर्जनों सदस्य मेरठ कमिश्नरी पार्क पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होने साफ कहा कि, जब तक देश के अन्नदाता किसानों की समस्यायों का समाधान नहीं हो जाता तब तक भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संघर्षरत रहकर अपने हकों की लड़ाई लड़ती रहेगी।

 

Meerut: स्मार्ट मीटर के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, देखिये वीडियो…

Video News || SHARDA EXPRESS

 

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष कालू प्रधान ने बताया कि, वैसे तो किसानों के कई मुद्दे है, लेकिन इनमें से सबसे पहले किसान स्मार्ट मीटर का है। उन्होंने कहा कि, पहले ही महंगाई की मार झेल रहे किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। जबकि, सरकार किसानों के यहां स्मार्ट मीटर लगाकर उनकी कमर तोड़ने काम कर रही है।

धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों ने स्मार्ट मीटर को नहीं लगने देने, आवारा और छुट्टा पशुओं को गौशाला में शिफ्ट करवाने और गन्ना मूल्य बढ़ने की मांग की। धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने साफ कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक वह अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts