Homeउत्तर प्रदेशMeerutअलेक्जेंडर क्लब चुनाव: घर-घर जाकर मांग रहे वोट

अलेक्जेंडर क्लब चुनाव: घर-घर जाकर मांग रहे वोट

-

  • परिवर्तन पैनल ने मतदाताओं के घर जाकर आशीर्वाद के रूप में मांगा समर्थन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब द्विवार्षिक चुनाव को लेकर दोनों ही पैनल के सदस्य लगातार जनसंपर्क करके सभी सदस्यों से आशीर्वाद के रूप में अपने अपने पैनल के लिए मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

इसी कड़ी में बुधवार को अलेक्जेंडर क्लब के परिवर्तन परिवार की टीम ने अपने सभी उम्मीदवारों के साथ जैन नगर, देव पुरी, शम्भूनगर और सदर बाजार के आस पास का क्षेत्र मेरठ में एक सभा की। इस दौरान उन्होंने क्लब के चुनाव की रण नीतितय की और क्लब के सभी वोटर्स सदस्यों के घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान परिवार परिवर्तन टीम के सभी उम्मीदवार मौजूद रहे। सभी उम्मीदवारों का इस क्षेत्र में रहने वाले सभी वोटर सदस्यों ने अपना आशीर्वाद दिया और विजयी होने की शुभकामनाएं परिवर्तन परिवार की टीम को दी।

इस अवसर पर परिवर्तन पैनल से उपाध्यक्ष पद पर उम्मीदवार जेपी अग्रवाल, सचिव पद पर संजय कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर राहुल दास के अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में अंशुल अग्रवाल, अनुपम गुप्ता, सीए कमल अग्रवाल, करण अरविन्द जैन लाली, निमिष खेत्रपाल निशु, जय शंकर, ओम रस्तोगी, राम कुमार गुप्ता (खेमा), शैलेन्द्र रस्तोगी, सिद्धांत अग्रवाल, सौरभ अरोड़ा (दिव्या पम्प्स), उमेश अग्रवाल शारदा आदि बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts