Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: बुजुर्ग पर कुत्ते से हमला, पिटाई कर जान से मारने की...

मेरठ: बुजुर्ग पर कुत्ते से हमला, पिटाई कर जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत

-

  • पीड़ित ने मामले की तहरीर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र के ग्राम केली निवासी सईद अहमद ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बीते 25 अगस्त की शाम 6 बजे दूध लेकर घर लौटते समय गांव के ही प्रवेज त्यागी पुत्र तुलसी त्यागी ने उन पर कुत्ते से हमला करा दिया।

पीड़ित का आरोप है कि कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया और जब उन्होंने बचाव किया तो प्रवेज त्यागी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उसके भाई समेत अन्य लोग भी वहां आ गए और उन्होंने पीड़ित को बुरी तरह मारा-पीटा। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो परिवार को गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा।

सईद अहमद ने बताया कि इस घटना के बाद उनका पूरा परिवार दहशत में है। गांव में रहना मुश्किल हो गया है, क्योंकि प्रवेज त्यागी आए दिन गाली-गलौज और दबंगई कर रहा है।

पीड़ित ने मामले की तहरीर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के आतंक से गांव के लोग भी भयभीत हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts