Homeउत्तर प्रदेशHAPURहापुड़: गढ़ गंगा में नाव पलटी, पांच श्रद्धालु डूबे, गोताखोरों ने बचाया

हापुड़: गढ़ गंगा में नाव पलटी, पांच श्रद्धालु डूबे, गोताखोरों ने बचाया

-

हापुड़। हरियाणा से गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं की नाव शुक्रवार को गढ़ गंगा घाट पर पलट गई। नाव में सवार पांच लोग गंगा में डूब गए। गोताखोरों की टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

दरअसल, घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु स्नान के दौरान नाव से गंगा पार कर रहे थे। नाव के इंजन में कचरा फंस गया। इससे नाव का संतुलन बिगड़ गया। नाव पास के एक पिलर से टकरा गई और पलट गई। आसपास मौजूद नाविकों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। पुलिस प्रशासन और गोताखोर तत्काल मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने गंगा की तेज धारा में उतरकर रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया।
समय रहते बचाव कार्य से बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, भीड़भाड़ के समय नावों पर ज्यादा सवारियां बैठाई जाती हैं। इससे नाव का संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता है। प्रशासन ने सभी नाव संचालकों को नाव की तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को सकुशल बचा लिया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts