Homeउत्तर प्रदेशMeerutगुर्जर महापंचायत पर पुलिस का शिकंजा, नजरबंद किये नेता

गुर्जर महापंचायत पर पुलिस का शिकंजा, नजरबंद किये नेता

-

  •  गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात, नहीं होने दी पंचायत।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मवाना। सम्राट मिहिर भोज यात्रा को लेकर हुआ बवाल के बाद मंगलवार को प्रस्तावित गुर्जर महापंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन ने सभा स्थल की घेराबंदी कर प्रदर्शनकारियों की घेराबंदी कर पुलिस ने गुर्जर नेताओं को घरों में नजरबंद कर दिया। तो वहीं कुछ गुर्जर समाज से जुड़े लोगों को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। गुर्जर महापंचायत को लेकर सुबह से ही एसडीएम अखिलेश यादव, एसपी देहात कमलेश बहादुर, सीओ आशीष शर्मा एवं दर्जनों थाना प्रभारी तथा क्यूआरटी दंगा नियंत्रण फोर्स के साथ डटे रहे।

 

 

डीएम दीपक मीणा के निर्देश पर एसडीएम अखिलेश यादव द्वारा महापंचायत की कोई अनुमति जारी नहीं किए जाने पर धारा 144 लागू कर दी गई थी। मंगलवार सुबह महापंचायत का आयोजन की जानकारी मिलते ही एसपी देहात कमलेश बहादुर ने सीओ आशीष शर्मा को लेकर हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र के गांवों में सख्ती से चारों तरफ पुलिस बल तैनात कर दिया गया था जिससे बाद एकाएक कड़ी में लोगों को हिरासत में लिया गया तो वहीं महापंचायत के आयोजक कर्ताओं को नजरबंद भी किया गया।

 

 

एसपी देहात कमलेश बहादुर, सीओ आशीष शर्मा की सख्त कदम उठाने पर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने गुर्जर महापंचायत में पहुंचने वाले गुर्जर समाज से जुड़े संदीप शेट्टी, सुबोध गुर्जर, मनीष गुर्जर दीपक मावी, सुनीत, मोनू पंवार, शुभम, राहुल, आकाश गुर्जर, पंकज मावी, हरेंद्र मावी आदि सैकड़ों गुर्जर समाज से जुड़े नेताओं को महापंचायत में पहुंचने से पहले ही घरों पर नजरबंद कर प्रस्तावित गुर्जर महापंचायत पर पुलिस ने पानी फेर दिया। गुर्जर महापंचायत पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की सख्ती के चलते कार्यक्रम स्थल पर किसी भी परिंदे के कदम नहीं पहुंचे।

 

 

सीओ आशीष शर्मा के नेतृत्व में मवाना-मखदुमपुर रोड स्थित गुर्जर नवजीवन इंटर कालेज महापंचायत स्थल को पुलिस द्वारा पूरी तरह से घेराबंदी की गई थी तो चारों तरफ की सीमाएं सील कर दी गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts