HomeDelhi Newsदिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किए दो बड़े एलान, पढ़िए पूरी खबर

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किए दो बड़े एलान, पढ़िए पूरी खबर

Delhi News: सीएम रेखा गुप्ता ने आज आधिकारिक रूप से अरविंदर सिंह लवली को यमुनापार विकास बोर्ड का चैयरमेन बनाया। उन्होंने कहा लवली यमुनापार के सीएम है। उन्होंने कहा कि आप यमुनापार का विकास कीजिए। दिल्ली सरकार बजट जारी करेगी। कहा कि फाइल लाइए और बजट ले जाइए।

-

एजेंसी, नई दिल्ली। जनसुनवाई में हमले के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज (शुक्रवार) को पहली बार एक कार्यक्रम में पहुंचीं। कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सीएम रेखा गुप्ता ने दो बड़े एलान किए हैं। पहला उन्होंने आज अरविंदर सिंह लवली को मंच से यमुनापार का सीएम घोषित किया है। वहीं, दूसरे एलान में उन्होंने गांधी नगर के लोगों के लिए 15 करोड़ फंड का एलान किया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने 15 करोड़ रुपये बाजार के विकास के दिए। इस फंड से गांधी नगर बाजार की टूटी सड़कें बनेंगी। इसके अलावा एलिवेटेड रोड के नीचे 1000 वाहनों की पार्किंग भी होगी। शौचालय ब्लॉक बनाए जाएंगे। इनमें सफाई कर्मचारी एनएचएआई के होंगे। पार्किंग भी एनएचएआई ही संचालित करेगा।

वहीं, सीएम रेखा गुप्ता ने आज आधिकारिक रूप से अरविंदर सिंह लवली को यमुनापार विकास बोर्ड का चैयरमेन बनाया। उन्होंने कहा लवली यमुनापार के सीएम है। उन्होंने कहा कि आप यमुनापार का विकास कीजिए। दिल्ली सरकार बजट जारी करेगी। कहा कि फाइल लाइए और बजट ले जाइए। उन्होंने कहा कि पहली बार ठीक तरह से डीटीसी बसें चल रही हैं। कहा कि यमुनापार को भरपूर डीटीसी बसें दी जाएंगी। मां यमुना का अविरल रूप जल्द दिखाया जाएगा।

सीएम ने कहा कि यह दीदी किसी से डरेगी नहीं। उन्होंने कहा कि गांधी नगर बाजार को विश्व स्तर पर ले जाना है। इस दौरान उन्होंने अशोक बाजार बाजार के 50 साल पूरे होने पर कारोबारियों को बधाई दी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts