spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, December 26, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutसर्किट हाउस में मुख्यमंत्री से मिला कवि युगल

सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री से मिला कवि युगल

-

  • नये गानों को सीडी और कार डेश बोर्ड के लिए पीएम मोदी की तस्वीर की भेंट।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कवि युगल डॉ अनामिका जैन अम्बर एवं सौरभ जैन सुमन ने मेरठ आगमन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि, काव्य प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए एक पुरस्कार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ किया जाना चाहिए। जो हर वर्ष एक कवि को उसकी काव्य उपलब्धियों के आधार पर देय हो। वहीं, दूसरी ओर उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि, सत्ता में जैन समाज की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए।

सौरभ जैन सुमन ने अपने पत्र में लिखा कि जैन समाज संख्या की दृष्टि से दशमलव में आता है, किंतु देश का आर्थिक भार वह लगभग 25 प्रतिशत टेक्स देकर उठाता है। ऐसे में सरकार में जैन समाज की सहभागिता अनिवार्य रूप से अपेक्षित है। वहीं, डॉ अनामिका जैन अम्बर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी दो काव्य पुस्तकें भेंट की। जबकि, सौरभ जैन सुमन ने मुख्यमंत्री को देश के प्रधानमंत्री की कार डैशबोर्ड प्रतिमा भेंट की।

उधर, न्यू टाउनशिप को लेकर सावन के पावन माह में सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहरवासियों को सौगात दी। जिसके चलते उन्होंने एक रात के लिए मेरठ के सर्किट हाउस में ही विश्राम किया।

वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ को मिलने के लिए मंगलवार सुबह भाजपा कार्यकर्ता सर्किट हाउस पहुंचे और उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। जिसमें भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, व्यापारी नेता नीरज मित्तल आदि मुख्य रूप से रहे।

मंगलवार को यह भी माना जा रहा था कि योगी आदित्यनाथ कहीं कैंट स्थित औघड़नाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा सकते हैं। जिसके चलते पहले ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारी कैंट स्थित औघड़नाथ शिव मंदिर पहुंच गए और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया। लेकिन, सीएम योगी आदित्यनाथ औघड़नाथ शिव मंदिर नहीं पहुंचे। योगी यहां से सीधे पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचकर अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के जाते ही अधिकारियों ने राहत की
सांस ली।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts