Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: कंकर खेड़ा के निशानेबाज कार्तिक गुप्ता ने जीता गोल्ड मेडल

मेरठ: कंकर खेड़ा के निशानेबाज कार्तिक गुप्ता ने जीता गोल्ड मेडल

-

मेरठ। कंकर खेड़ा आदर्श नगर स्थित मेरठ दर्पण शूटिंग क्लब के कोच अंकित गुप्ता ने बताया कंकर खेड़ा ओम नगर निवासी दिवान पब्लिक स्कूल के छात्र कार्तिक गुप्ता ने सीबीएसई नॉर्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता में एयर पिस्तौल अंडर 17 उम्र की केटेगरी में प्रतिभाग करते हुए 371/400 स्कोर के साथ टीम में गोल्ड मेडल जीता।

इस प्रतियोगिता का आयोजन मवाना रोड स्थित एमआईईटी स्कूल में 1 अगस्त से 4 अगस्त तक हुआ था। जिसमें कार्तिक गुप्ता ने गोल्ड मेडल जीत कर सितम्बर माह में नोएडा में होने वाले सीबीएसई की नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए भी क्वालीफाई किया।

 

 

आज मेरठ दर्पण शूटिंग क्लब पर कार्तिक गुप्ता का स्वागत किया गया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर मेरठ दर्पण फाउंडेशन के संरक्षक संजीव जिंदल,महामंत्री प्रथम अग्रवाल,दिनेश कुमार,केशव कुमार,आदित्य राज,शौर्य प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts