Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: देर रात हादसे में बाल बाल बची प्रवीण कुमार की जान

मेरठ: देर रात हादसे में बाल बाल बची प्रवीण कुमार की जान

-

मेरठ: देर रात हादसे में बाल बाल बची प्रवीण कुमार की जान

  • मेरठ में देर रात हादसे में बाल बाल बची प्रवीण कुमार की जान।

  • पूर्व क्रिकेटर पीके की गाड़ी को कैंटर ने मारी टक्कर,

 

शारदा न्यूज़, संवाददाता|

 

मेरठ। देर रात बाल बाल बचे। पीके की कार को देर रात कमिश्नर रेजीडेंस के पास एक कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में प्रवीण कुमार बाल-बाल बचे। बताया गया कि पांडव नगर की ओर से वह कार में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। सूचना पर मौके पर सीओ सिविल लाइन सहित पुलिस बल पहुंचा और हादसे की जानकारी ली।

दरअसल बता दें अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार मंगलवार देर रात कमिश्नर हाउस के पास रोड से जा रहे थे। तभी उनकी कार में तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। इसमें प्रवीण कुमार बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। वहीं आरोपी कैंटर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

बताया गया कि बागपत रोड स्थित मुलतान नगर निवासी क्रिकेटर प्रवीण कुमार मंगलवार रात करीब 10 बजे अपनी डिफेंडर गाड़ी से पांडव नगर की तरफ से आ रहे थे। साथ में उनका बेटा भी था।

 

कमिश्नर आवास के नजदीक पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिसमें गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि प्रवीण कुमार और उनका बेटा सकुशल बच गए। हादसे के बाद वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने कैंटर चालक को मौके पर ही दबोच लिया। टक्कर लगने से प्रवीण कुमार की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई जबकि प्रवीण कुमार और उनका बेटा बाल-बाल बच गए।

 

सीओ ने बताया कि हादसे में प्रवीण कुमार और उनका बेटा सुरक्षित है। कैंटर चालक से पूछताछ की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts