Homeउत्तर प्रदेशMeerutराजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय बनेगा पर्यटन केंद्र

राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय बनेगा पर्यटन केंद्र

-

  • अशोक स्तंभ को संवारने के साथ ही हो रहा सुंदरीकरण,
  • भैसाली मेट्रो स्टेशन पर भी लगेगा सेटअप।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मेरठ क्रांति धरा के तौर पर विश्व में अपनी एक विशेष पहचान रखता है। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का आगाज भी मेरठ से ही हुआ था। जिसके विभिन्न पहलुओं को आज भी मेरठ का राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय अपने अंदर संजोए हुए हैं। इसी कड़ी में अब शासन द्वारा भी राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय के विकास को लेकर कार्य शुरू कर दिया गया है। जिससे पर्यटन के क्षेत्र में यह संग्रहालय अपनी एक विशेष पहचान बना सके। इस बारे में राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय में कार्यरत हरिओम शुक्ला ने बताया कि ऐतिहासिक राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय की अगर बात की जाए तो प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश आजाद होने तक के इतिहास को यह संग्रहालय विभिन्न गलियों के अंदर संजोए हैं।

उन्होंने बताया कि शासन द्वारा अब इसे काफी अच्छी तरीके से विकसित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत अशोक स्तंभ के आसपास भी नए पत्थर लगाए जा रहे हैं। जो क्रांति की गाथा को गाते हुए दिखाई देंगे। इसी के साथ यहां पर फव्वारे को भी रंग बिरंगी लाइटों के साथ दिखाई देगा। इतना ही नहीं यहां पर एक हाईटेक गैलरी विकसित की जा रही है। जहां पर युवा बैठकर डिजिटल माध्यम से आजादी की प्रत्येक गाथा को समझ सकेंगे।

पर्यटन की दृष्टि से मेट्रो स्टेशन से भी संग्रहालय को जोड़ा जाएगा। इसके लिए एक पूरा सेटअप तैयार किया जा रहा है। जिससे कि आने वाले समय में जो भी यात्री दिल्ली सहित अन्य राज्यों से मेरठ की तरफ आए। वह सभी मेरठ के भैंसाली मेट्रो स्टेशन उतरकर राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय का विजिट कर सके। क्योंकि यहां जहां अमर जवान ज्योति प्रचलित है, जो शहीदों को नमन करते हुए दिखाई देती है। वहीं यहां पर आपको अशोक स्तंभ भी देखने को मिलेगा। इसी के साथ यहां आजादी से संबंधित प्रत्येक गाथाएं देखने व सुनने को मिलेंगी। क्योंकि यहां काफी हाईटेक और डिजिटल तकनीक का उपयोग किया गया।

पीएम मोदी भी कर चुके है विजिट

बताते चले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित विभिन्न मंत्री एवं अधिकारी यहां विजिट कर चुके हैं। साथ ही यहां पर विभिन्न जनपदों के स्कूल के स्टूडेंट भी आजादी से संबंधित विभिन्न जानकारी हासिल करने के लिए दिखाई देते हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts