spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 27, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTrendingविश्व भर के भारतीयों के दिलों में गर्व पैदा किया, त्रिनिदाद की...

विश्व भर के भारतीयों के दिलों में गर्व पैदा किया, त्रिनिदाद की पीएम कमला ने प्रधानमंत्री मोदी की कविता पढ़ी

-

एजेंसी, टोबैगो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण में त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे। उन्होंने यहां त्रिनिदाद एंड टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर से मुलाकात की। इस दौरान एक खास पल भी आया, जब पीएम कमला ने पीएम मोदी की किताब ‘आंख आ धन्य छे’ में प्रकाशित एक कविता का जिक्र किया। कमला ने इस कविता के जरिए भारत और कैरेबियाई देश के बीच स्थायी रिश्ते को दर्शाया। उन्होंने पीएम मोदी के भारतीय प्रवासियों के साथ गहरे भावनात्मक संबंधों को बयां करने का प्रयास किया।

आंख आ धन्य छे में कविता गुजराती भाषा में लिखी है। इसमें लिखा है- ‘मेरे मन की गहराइयों में, मैं अतीत में बहुत दूर जाता हूं। हर पल एक याद बनकर खुलता है, मेरी स्मृतियां आसानी से लौट आती हैं। हर चेहरा आसानी से पहचाना जाता है, कुछ भी छिपा नहीं रहता, क्योंकि सत्य साफ दिखाई देता है। हमारे उन साथियों के लिए, जिनके साथ हमने कष्ट सहे। वे कभी भुलाए नहीं जाते, एक साथ सहे उन कष्टों को अंत में वे ही यात्रा बन जाते हैं। अपने संबोधन में उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी के दौरे को गहरा सम्मान और साझा इतिहास का क्षण बताया।

उन्होंने कहा, ‘हमें एक ऐसे व्यक्ति की उपस्थिति का सौभाग्य प्राप्त है, जो हमारे लिए बहुत प्रिय है। यह दौरा सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। मुझे विश्व के सबसे सम्मानित और दूरदर्शी नेताओं में से एक भारत के प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने का विशेष सौभाग्य मिला है।

उन्होंने आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री जी, आप एक परिवर्तनकारी शक्ति हैं, जिन्होंने भारत के शासन को बेहतर बनाया और अपने देश को एक प्रमुख वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया। आपके दूरदर्शी और भविष्यवादी पहलों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया, एक अरब से अधिक नागरिकों को सशक्त किया। सबसे बढ़कर आपने विश्व भर के भारतीयों के दिलों में गर्व की भावना जगाई।

उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान पीएम मोदी के नेतृत्व और भारत की वैश्विक वैक्सीन मैत्री पहल का भी जिक्र किया। यह प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का त्रिनिदाद एंड टोबैगो का पहला दौरा है और 1999 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का इस कैरिबियाई देश का पहला द्विपक्षीय दौरा है। पीएम मोदी की यह यात्रा त्रिनिदाद एंड टोबैगो की प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर हो रही है।

खास गिफ्ट लेकर गए मोदी

त्रिनिदाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय पांच देशों के विदेश दौरे पर हैं। इस क्रम में वे घाना की सफल यात्रा के बाद आज कैरेबियन देश त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे। त्रिनिदाद और टोबैगो की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान पोर्ट आॅफ स्पेन में पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत के साथ उनके पैतृक संबंधों के बारे में बात की और उनके सांस्कृतिक योगदान की प्रशंसा की। साथ ही उन्हें बताया कि वे त्रिनिदाद और टोबैगो के भारतीय समुदाय के लोगों के लिए अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिकृति और सरयू नदी और कुंभ का पवित्र जल लेकर आए हैं। और यह उनके लिए सम्मान की बात है। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भारतीय समुदाय द्वारा ‘शिला’ और पवित्र जल भेजने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts