spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, January 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeन्यूज़तीन हीरो की मौत से फैंस को लगा था झटका

तीन हीरो की मौत से फैंस को लगा था झटका

-

मुंबई। कसौटी जिंदगी की एकता कपूर के हिट टीवी सीरियलों में से एक है, जो टीआरपी में छाया रहता था। साल 2001 में इस सीरियल ने टीवी की दुनिया में तहलका मचा दिया था। प्रेरणा से लेकर अनुराग और कोमोलिका के किरदार हर किसी के दिलो-दिमाग पर छा गए थे। ह्यकसौटीह्ण का हर कलाकार भी स्टार बन गया था, पर उनमें से कुछ अब इस दुनिया में नहीं हैं। यहां उन्हीं के बारे में बता रहे हैं। इन कलाकारों की मौत से फैंस को तगड़ा झटका लगा था।

संजीत बेदी को लोग संजीवनी के लिए याद करते हैं, पर उन्होंने कसौटी जिंदगी की में भी काम किया था। लेकिन 10 साल पहले उनकी दर्दनाक मौत हो गई। संजीत बेदी के साथ बहुत बुरा हुआ। पहले उन्हें मलेरिया हुआ था और फिर वह शिंगल्स का शिकार हो गए थे। उनके शरीर पर लाल-लाल चकते फैल गए, जिसकी वजह एक वायरस बताया गया। संजीत बेदी की हालत बिगड़ गई और फिर ब्रेन वायरस ने अटैक कर दिया। संजीत बेदी का दिमाग इस कदर प्रभावित हुआ कि वह कोमा में चले गए। लेकिन वह कोमा से बाहर ही नहीं निकल पाए और साल 2015 में उनकी अस्पताल में मौत हो गई। विकास सेठी ने कसौटी जिंदगी की में अहम रोल प्ले किया था, पर अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी साल 2024 में 48 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। बताया गया कि विकास सेठी को नींद में दिल का दौरा पड़ा था। विकास सेठी 2000 में काफी पॉपुलर एक्टर थे। वह क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहीं तो होगा और कसौटी जिंदगी की जैसे एकता कपूर के कई टीवी सीरियलों में नजर आए थे, और घर-घर मशहूर हो गए थे।

विकास सेठी की पत्नी ने एक इंटरव्यू में उनके आखिरी पलों के बारे में बताया था, और वह रो पड़ी थीं। विकास की पत्नी जान्हवी ने पीटीआई से कहा था कि विकास बीमार थे, पर वह अस्पताल नहीं जाना चाहते थे। वह और विकास नासिक में एक फैमिली फंक्सन में शामिल होने गए थे। विकास को वहां उल्टियां हो रही थीं और लूज मोशन भी थे।

पर वह अस्पताल नहीं जाना चाहते थे और फिर रात को नींद में हार्ट अटैक आया। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी याद हैं? वह भी कसौटी जिंदगी की में नजर आए थे। लेकिन साल 2022 में उनकी मौत हो गई। उस वक्त वह जिम में थे और वहीं पर गिरने के बाद मौत हो गई। सिद्धांत ने कुसुम, सूर्यपुत्र कर्ण और वारिस जैसे टीवी शोज में काम किया था। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी को तुरंत ही कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने एक्टर को बचाने और रिवाइव करने की काफी कोशिश की, पर वह नहीं बचे। सिद्धांत को जिम में ही हार्ट अटैक आ गया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts