Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: कोटला बाजार स्थित तीन युवकों ने व्यापारी के नौकर को पीटा,...

मेरठ: कोटला बाजार स्थित तीन युवकों ने व्यापारी के नौकर को पीटा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कोटला बाजार स्थित एक किराना दुकान में साबुन की कीमत को लेकर विवाद हो गया। दुकानदार द्वारा नहाने का साबुन 2 रुपए अधिक बताने पर तीन युवकों ने दुकानदार और उसके नौकर की पिटाई कर दी।

देहली गेट थाना क्षेत्र की इस घटना में पहले एक युवक सामान खरीदने आया था। कीमत अधिक होने पर दुकान मालिक शगुन से उसकी बहस हो गई। कुछ समय बाद वह दो साथियों के साथ स्कूटी पर वापस आया।

युवकों ने दुकान में घुसकर मालिक शगुन और नौकर सलाउद्दीन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आसपास के व्यापारियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पीड़ित दुकानदार शगुन ने देहली गेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवकों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। व्यापारी संगठन ने भी थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts