Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: मजदूर की करंट लगने से मौत, हत्या की आशंका, जांच में...

Meerut: मजदूर की करंट लगने से मौत, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

-

  • चारपाई पर पड़ा मिला शव, उठ रही थी दुर्गंध, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में मजदूर का शव चारपाई पर पड़ा मिला। आशंका है कि बिजली के बोर्ड से करंट लगने के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा और जांच शुरू कर दी है। रिठानी गांव में एक मकान में रह रहे मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला, जबकि आसपास दुर्गंध फैल चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मृतक की पहचान 38 वर्षीय प्रेम के रूप में हुई, जो मोहकमपुर स्थित एक पंप फैक्ट्री में काम करता था। वह कुछ समय से रिठानी गांव में किराए पर रह रहा था। पुलिस के मुताबिक प्रेम शराब पीने का आदी था।

बताया जा रहा है कि प्रेम के बराबर के कमरे में रहने वाले एक अन्य किराएदार ने जब दुर्गंध महसूस की तो मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक ने दरवाजा खोला तो प्रेम का शव चारपाई पर पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि दीवार पर लगे बिजली के बोर्ड को छूने के दौरान प्रेम को करंट लगा और वह चारपाई पर गिर गया। चारपाई में करंट उतर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts