HomeTrendingबिना निर्माण किए इंडस्ट्रियल प्लाट बेचा तो आवंटन होगा निरस्त

बिना निर्माण किए इंडस्ट्रियल प्लाट बेचा तो आवंटन होगा निरस्त

-

– यीडा ने सार्वजनिक नोटिस जारी किया, 50 प्रतिशत इंडस्ट्रियल प्लाटों पर नहीं बनी इंडस्ट्री।

नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में करीब 3215 इंडस्ट्रियल प्लाट आवंटित किए गए। अब तक 50 प्रतिशत से ज्यादा कारोबारियों ने प्लाट पर निर्माण की शुरूआत नहीं की। दरअसल ये आवंटी बढ़ती कीमतों का इंतजार कर रहे है। जैसे की दाम बढेंगे प्लाट को बेच देंगे। अब ऐसा नहीं कर सकेंगे। यीडा ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर स्पष्ट कहा कि आवंटी अब इंडस्ट्रियल प्लाट को बिना निर्माण किए नहीं बेच सकेंगे। यदि ऐसा करते है तो आवंटियों का भूखंड निरस्त करेगा।

यमुना प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर-24, 24ए, 30, 32, 33 में उद्यमियों को 3215 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है, लेकिन अब तक 50 प्रतिशत ने भी औद्योगिक इकाई और फैक्ट्री का निर्माण शुरू नहीं किया। यीडा ने अपने स्तर से ऐसे मामलों में जांच भी शुरू कर दी है। यदि कोई भी आवंटी ऐसा पाया जाता है तो उसका भूखंड निरस्त कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा यदि कोई भी कारोबारी कंपनी का ट्रांसफर करना चाहेगा तो वह सिर्फ अपने खून के रिश्तों में ही ऐसा कर पाएगा।

अब इंडस्ट्रियल प्लाट पर 50 प्रतिशत पक्का निर्माण कर यूनिट स्थापित करना अनिवार्य हो गया है। अब तक देखा जाता है कि कारोबारी प्लाट पर टिन शेड डालकर मशीन लगा देते हैं। लेकिन अब उनको 50 प्रतिशत पर टीन शेड और बाकी पर पक्का निर्माण करना होगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts