HomeCRIME NEWSमेरठ: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

मेरठ: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मुंडाली क्षेत्र में सोमवार देर रात एक मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। बदमाश आबिद पुत्र शाबू को पुलिस ने पहले हरियाणा के पलवल से पकड़ा था।

डॉक्टरी परीक्षण के लिए ले जाते समय बदमाश ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली। उल्टी आने का बहाना करके बाइक रुकवाई और भागने लगा। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी और वह गिर पड़ा।
18 जून को मुंडाली पुलिस ने गांव अजराड़ा के नूरेन और उसके भाई रियाज उर्फ नन्हें को गोमांस के साथ गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में दोनों ने आबिद का नाम बताया था। इसके बाद पुलिस आबिद की तलाश कर रही थी। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। आबिद के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और उसे जल्द ही जेल भेजा जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts