Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: शास्त्री नगर वार्ड-26 बुद्ध विहार में दूषित पानी से कई लोग...

मेरठ: शास्त्री नगर वार्ड-26 बुद्ध विहार में दूषित पानी से कई लोग बीमार, एक की हो चुकी हैं मौत

-

  • बुद्धविहार में दूषित पानी से लोग बीमार, एक की मौत
  • शास्त्री नगर क्षेत्र में पानी से बड़ा संकट, 36 लोग बीमार, कैंटर से मंगा रहे पीने का पानी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शास्त्री नगर वार्ड 26 बुद्ध विहार में नगर निगम की पाइपलाइन से आ रहे दूषित पानी ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले एक महीने से चल रही इस समस्या के कारण अब तक 36 लोग बीमार हो चुके हैं और एक महिला की मौत हो गई है।

मृतक महिला की पहचान रेसा (पति महकार) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रामराज लीला वाला गांव की रहने वाली थी। कुछ दिन पहले ही वह बिल्लू के मकान में किराए पर रहने आई थी।

पाइपलाइन से आ रहे दूषित पानी से बदबू आ रही है। इससे इलाके में डायरिया जैसी बीमारियां फैल रही हैं। बीमार होने वालों में सुनीता, दिया, मोंटी, अभिषेक, लवी, जैवती, ओमवती, छाया, राजेंद्री, कार्तिक, लव, अनन्या, हनी, गुनगुन, काजल, तनु, सूरज मल, गर्वी और किशन पाल शामिल हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम पार्षद को कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्वास्थ्य विभाग ने इलाके में कैंप लगाकर दवाइयों का वितरण किया है। लोग पीने के पानी के लिए कैंटर मंगवाने को मजबूर हैं। नगर निगम की लापरवाही से उपजी इस स्थिति में अब तक लोगों को दूषित पानी की समस्या से राहत नहीं मिली है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts