Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: डिप्रेशन के चलते 24 साल के युवक ने की जीवन लीला...

Meerut: डिप्रेशन के चलते 24 साल के युवक ने की जीवन लीला समाप्त, परिवार वालों में मचा कोहराम

-

  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई हैं।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र के सरस्वती लोक में युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक जॉब छूटने के चलते डिप्रेशन में चल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। उसकी मौत के बाद उसके परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरस्वती लोक के रहने वाला 24 साल का आदित्य सिंह पुत्र प्रताप सिंह नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था आदित्य की 5 महीने पहले जॉब छूट गई थी इसी के चलते आदित्य डिप्रेशन में चल रहा था। आदित्य शास्त्री नगर में अपने माता-पिता के साथ रहता है। वही सरस्वती लोक में उसकी दादी रहती है। सोमवार रात में आदित्य दादी को शास्त्री नगर छोड़कर दादी के घर सरस्वती लोग पहुंच गया। इस दौरान आदित्य मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में अकेला था। वही नीचे की मंजिल में उसके मौसा कैलाश थे जहां आदित्य गेट ने कुंडे में फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। मौसा कैलाश ने उसके शव को गेट पर लटका देखा इसके बाद उसकी सूचना परिवार के लोगों को दी।

सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और फॉरेनसिंक टीम पहुंच गई। जहां फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल के नमूने लिए और मामले में जांच करते हुए आदित्य की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts