HomeGhaziabadनिरोगी काया के लिए योग जरूरी: केशव प्रसाद मौर्य

निरोगी काया के लिए योग जरूरी: केशव प्रसाद मौर्य

-

  • आईएमएम यूनिवर्सिटी कैंपस के योग कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री।

गाजियाबाद। 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम गाजियाबाद के आईएमएस यूनिवर्सिटी कैंपस में आज शनिवार सुबह हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि रहे, वही सुनील शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। डिप्टी उट केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि योग को शामिल करें। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गाजियाबाद मे आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मे बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम मे शामिल होकर योग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग, भारतीय मनीषा का विश्व मानवता को प्रदान किया गया अमूल्य उपहार है, जिससे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया को परिचित कराया है। योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।

शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य योग के स्वाभाविक परिणाम हैं।योग सुख, शांति, समन्वय,स्वास्थ्य व कल्याण का सफल माध्यम है। सभी लोग योग को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
डिप्टी सीएम ने कहा आइए, ‘स्वस्थ भारत, सशक्त भारत’ के निर्माण के लिए नियमित रूप से योग करने व अन्य लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लें। दुनिया योग की शक्ति को मानती है। विश्व योग को वैश्विक भलाई के लिए एक शक्तिशाली एजेंट के रूप में देखता है। यह लोगों को अतीत के बोझ को ढोए बिना वर्तमान में जीने में मदद करता है।

योग समाज में सकारात्मक बदलाव के नए तरीके बना रहा है। योग आज लोगों के सामने आने वाली कई समस्याओं का समाधान प्रदान करता है। सूचना क्रांति के इस युग में सूचना स्रोतों की बाढ़ आ गई है और मानव मन के लिए एक विषय पर ध्यान केंद्रित करना एक चुनौती है। इसका समाधान भी योग में है क्योंकि यह मन को केंद्रित करने में मदद करता है। योग आजीविका का साधन बन गया है,सेना से लेकर खेल जगत तक योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया है, आज गांवों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस दिखेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts