spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ के युवक की उड़ीसा में संदिग्ध मौत, शव पर मिले चोट...

मेरठ के युवक की उड़ीसा में संदिग्ध मौत, शव पर मिले चोट के निशान

-

  • लवमैरिज के तीन साल बाद पत्नी-सास पर हत्या का आरोप।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। उड़ीसा के भवानी पटना सिटी में एक मेरठ के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक शारिक लिसाड़ी गेट क्षेत्र की यामीन कॉलोनी का रहने वाला था। वह उड़ीसा में स्क्रैप का काम करता था।

शारिक ने तीन साल पहले उड़ीसा की रहने वाली आफरीन से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक बेटा उमर भी है। शारिक ईद उल अजहा पर अपनी पत्नी और बेटे के साथ मेरठ आया था। 13 जून को वह उड़ीसा लौट गया।

17 जून की रात को आफरीन ने शारिक के परिजनों को फोन कर बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के परिवार का आरोप है कि शारिक की हत्या उसकी पत्नी और सास ने की है।

परिजनों के अनुसार शव पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव को मेरठ लाया जा रहा है।

उड़ीसा पुलिस मामले की जांच कर रही है। शारिक पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts