spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomemausamMeerut Weather: पारा गिरने के बाद भी उमस कर रही परेशान, चार...

Meerut Weather: पारा गिरने के बाद भी उमस कर रही परेशान, चार दिन तक मौसम वैज्ञानिकों ने जताई बारिश की संभावना

-

  • आज से चार दिन तक मौसम वैज्ञानिकों ने जताई बारिश की संभावना।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जहां बुधवार को बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं, गुरुवार को फिर से उमस ने परेशान किया। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री को पार कर गया। शुक्रवार सुबह बादलों की आवाजाही के बीच मौसम सुहाना हुआ, लेकिन बाद में सूरज की तेज तपिश और उमस ने हलकान कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार से अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।

पहाड़ी क्षेत्रों मेंं हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। जल्द ही मानसून वेस्ट यूपी की ओर दस्तक देगा। हर साल 27 जून तक वेस्ट यूपी में मानसून आ जाता है। मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार से बारिश की संभावना जताई है। जिसके चलते मानसून पहले ही आ सकता है।

गुरुवार की बात करें तो मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस व रात का न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्ता 91 और न्यूनतम 62 प्रतिशत दर्ज की गई।

सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अगले चार दिन तक फिर बारिश के आसार बने हुए हैं। बारिश से प्रदूषण साफ रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts