Homeउत्तर प्रदेशHAPURहापुड़: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पैर में लगी गोली

हापुड़: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पैर में लगी गोली

-

हापुड़। सिंभावली इलाके में शुक्रवार सुबह पुलिस और एक गौकशी के आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। जानकारी के मुताबिक सिंभावली थाने में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक महंथराज यादव अपनी टीम के साथ बक्सर रेगूलेटर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध दिखा। पुलिस ने रोकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से आरोपी के दाहिने पैर में चोट लगी। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि घायल आरोपी को सिखैड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।घायल आरोपी की पहचान गढ़मुक्तेश्वर के हशुपुर गांव निवासी जाहिद के रूप में हुई है।

जाहिद सिंभावली थाने से गौवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित था। उसका पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने आरोपी से 315 बोर का देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस बरामद सामान की जांच कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts