Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशबेटे की मंगेतर से पिता ने कर लिया निकाह, पंचायत ने गांव...

बेटे की मंगेतर से पिता ने कर लिया निकाह, पंचायत ने गांव से निकाला

ससुर की उम्र 56 साल है। जबकि जिस लड़की से शादी की है। वह उससे 27 साल छोटी है। दवा दिलाने के बहाने दोनों आठ दिन गायब रहे। इसके बाद जब वह लौटे, तो दोनों ने शादी कर ली थी।

-

  • दवा दिलाने के नाम पर ले गया दिल्ली, वहां कर ली शादी।

रामपुर। होने वाले ससुर ने बहू को अपनी बीवी बना लिया है। दोनों के रिश्ते सामने आने पर ससुर के घर में कोहराम मच गया। दोनों जिद पर अड़े रहने पर गांव की पंचायत ने गांव निकाला दे दिया। ससुर और बहू पति पत्नी बनकर दूसरे गांव में रह रहे है। ससुर की उम्र 56 साल है। जबकि जिस लड़की से शादी की है। वह उससे 27 साल छोटी है। दवा दिलाने के बहाने दोनों आठ दिन गायब रहे। इसके बाद जब वह लौटे, तो दोनों ने शादी कर ली थी। हंगामा होने पर मामला पंचायत तक पहुंचा। इसपर गांव की पंचायत ने दोनों को गांव निकाला दे दिया।

भोट थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बेटे का रिश्ता पास के गांव की 18 वर्षीय लड़की से तय किया था। रिश्ता तय होने के बाद पिता का लड़की के घर बार-बार जाना शुरू हो गया। कभी रिश्तेदारी निभाने के बहाने, तो कभी शादी की तैयारियों का हवाला देकर वह वहां पहुंचता रहा। दोनों के घर वाले इसे एक आम व्यवहार मान रहे थे। करीब एक हफ्ते पहले दूल्हे का पिता कार लेकर होने वाली बहू के घर पहुंचा।

लड़की के परिजनों से बोला कि वह उसे डॉक्टर के पास ले जाना चाहता है, क्योंकि वह बहुत कमजोर है। परिजन मान गए, लेकिन दोनों शाम तक भी नहीं लौटे। जब परिजनों ने संपर्क किया, तो ससुर ने कहा कि लड़की अस्पताल में भर्ती है। दो दिन तक कोई खबर नहीं आई। इसके बाद जब परिजनों ने दोबारा पूछा, तो वह टाल-मटोल करने लगा।

जब वह वापस लौटा तो उसने होने वाली बहू को अपनी बीवी बताया। यह जानकर लड़का गुस्से से भर गया। घर में जमकर झगड़ा होने के साथ लात-घूंसे चले। कुछ ही देर में यह खबर गांव भर में फैल गई। इसके बाद पंचायत बुलाई गई और सबने अधेड़ की हरकत को शर्मनाक बताया।

बेटे और मां ने अधेड़ और युवती को घर से निकालने को कहा। गांव की बहू बनने वाली लड़की अब अधेड़ की बीवी बन चुकी थी। पंचायत के फैसले के बाद दोनों को गांव निकाला दिया गया। दोनों ने अब शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव में नया बसेरा बना लिया है। लड़की के घरवाले इस पूरे मामले में खामोश हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts