HomeCRIME NEWSMeerut: पुरानी रंजिश को लेकर दों पक्षों मे बींच सड़क पर घमासान,...

Meerut: पुरानी रंजिश को लेकर दों पक्षों मे बींच सड़क पर घमासान, सीसीटीवी मे कैद हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्यामनगर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में बीच सड़क पर घमासान हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घुसे और लाठी डंडे चल गए।घटना निकट के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों मे कैद हो गई। वही जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनो पक्ष फरार हो गए। बाद में पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर आरोपी पक्ष के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। जिसके बाद थाना पुलिस ने आरोपियों की तलश शुरु कर दी है।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्यामनगर के 20 फूटा के रहने वाले फैसल का पड़ोसी इमरान से विवाद चल रहे है। इसी पुरानी रंजिश को लेकर इमरान ने अपने साथियों को बुलाकर फैसल के भाई व परिवार पर हमला बोल दिया। वही घटना निकट के मकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसमें दबंग मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही पुलिस ने वीडियो कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts